फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   track was flooded due to rain due to which kalindi express train leaving Tundla had to be canceled

Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

Sat, 15 Jul 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

Cancelled Train List: एनसीआर में हो रही बारिश से ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ गया है। वहीं कई घंटों लेट चल रहीं हैं। यहां देखें लिस्ट....

विज्ञापन
track was flooded due to rain due to which kalindi express train leaving Tundla had to be canceled
टूंडला रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन क्षेत्र सहित एनसीआर में हो रही भारी बरसात व जलभराव का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। ट्रेन व यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई अहम निर्णय लिए हैं। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाना पड़ रहा है। कई ट्रेन को रद्द करना पड़ा है।

विज्ञापन


शनिवार को रेल प्रशासन ने लक्सर स्टेशन के यार्ड में पानी भरने पर कालिंदी एक्सप्रेस को रविवार तक रे लिए रद्द कर दिया है। वहीं नार्थईस्ट, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से टूंडला स्टेशन पर पहुंचीं। बरसात का सबसे अधिक असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। रेलट्रैक पर जलभराव के चलते रेल प्रशासन को ट्रेन संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज से देहरादून के मध्य चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को चार दिनों के लिए रद्द किया हुआ है। वहीं लक्सर स्टेशन यार्ड में जलभराव होने से शनिवार को कानपुर सेंट्रल से मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला जंक्शन होकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को दो दिन के लिए और रद्द कर दिया।


जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार व रविवार को रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जलभराव के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। इसके साथ ही बारिश के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर चलाने से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। 

यह भी पढ़ेंः- जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान

शनिवार को नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंट, डाउन सीमांचल एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे आदि देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed