{"_id":"64b298a7f2b8ff1109058395","slug":"tomato-prices-have-crossed-two-hundred-rupees-in-firozabad-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
Sat, 15 Jul 2023 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:31 PM IST
सार
Tomato Price hike: फिरोजाबाद में पेट्रोल के दाम टमाटर से आधे रह गए हैं। सब्जी खरीदने निकले लोगों ने तंज कसा। कहा कि बधाई हो! महंगाई कम हो गई है।
विज्ञापन
Firozabad News: टमाटर के दाम में वृद्धि
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लगातार बारिश होने से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। शुक्रवार को फुटकर बाजार में टमाटर 180 रुपये किलो बिका तो वहीं शनिवार को मंडी बंद होने से इसके भाव 200 रुपये किलो के पार पहुंच गए। लोग दुकान पर जाकर दाम तो पूछते लेकिन भाव सुनकर पीछे हट जाते।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक टमाटर के दाम सुनकर किनारा कर लेते हैं। इस समय टमाटर हिमाचल प्रदेश से ही आ रहा है। वहां पर भी बाढ़ आदि के हालात बने हुए हैं। ऐसे में टमाटर काफी कम मात्रा में आ रहा है जबकि मांग अधिक है। इस वजह से दाम में इजाफा होता जा रहा है। बताया कि यदि बारिश लगातार होती रही तो टमाटर के दाम में अभी और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जा रही थी रिश्तेदारी, नदी देख सुसाइड का बन गया मन: महिला ने लगा दी छलांग, लोगों ने बचाया; वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि लगातार बारिश के हिमाचल में फसल को नुकसान होगा तो कुछ दिनों बाद वहां से माल आना बंद हो जाएगा। इसके बाद महाराष्ट्र से मंगाना पड़ेगा। वहां से जो सामान आएगा वह इससे भी महंगा होगा। बताया कि टमाटर के साथ ही भिंडी, बैंगन, हरी मिर्च, करेला आदि के दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा हैं।
वहीं लोगों का कहना रहा कि अभी तक लोग पेट्रोल-डीजल के दाम पर ही परेशान थे। अब टमाटर के दाम तो पेट्रोल से भी दोगुना हो गए हैं। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अब हम सभी को खुश होना चाहिए, बधाई हो...पेट्रोल टमाटर से आधे दाम में मिल रहा है। मंहगाई कम हो गई है।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: पत्नी को जिंदा जलाने वाले दोषी पति को 10 वर्ष की जेल, सात हजार का लगा जुर्माना
सब्जी खरीदने निकले ग्राहकों ने कहा कि रसोई से टमाटर गायब हो गया है। खाने का मन तो होता है लेकिन दाम सुनकर होश उड़ जाते हैं। जितने में एक किलो टमाटर आएगा उतने में दो-तीन दिनों के लिए सब्जी मिल जाएगी। इसलिए टमाटर से दूरी ही उचित है।