{"_id":"611ea0658ebc3e7a1777207a","slug":"wrestlers-showed-stamina-in-the-sand-on-the-banks-of-the-ganges-kasganj-news-agr504353165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता- गंगा तट पर बालू में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता- गंगा तट पर बालू में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
कासगंज। जिले की सीमा में पहलीबार गंगातट पर बालू में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रदेशभर से आए पहलवानों के बीच सुबह से लेकर शाम तक मुकाबला हुआ। देर शाम तक फाइनल मुकाबले चलते रहे। देर रात तक परिणामों के आधार पर राष्ट्रीय कुश्ती के लिए पहलवानों का चयन नहीं हो पाया। शुक्रवार को विजयी पहलवानों की सूची जारी होगी।
भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में बीच कुश्ती का आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। यह कुश्ती पुरुष वर्ग में 50 किलोग्राम, 70, 80, 90 और 90 किलोग्राम से अधिक वजन के पहलवानों के बीच वजन वर्ग के आधार पर हुई। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम, 60, 70 और 70 किलोग्राम से अधिक वजन की महिला पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ।
प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, महासचिव एमडी खान, संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय मौजूद रहे। कोच की भूमिका बृजेश पहलवान ने निभाई।
- सुबह शुरू हुई कुश्ती शाम तक चलती रही। कुल 123 पहलवानों में वजन वर्ग के आधार पर मुकाबला हुआ। शुक्रवार को विजयी पहलवानों की घोषणा कर दी जाएगी।- बृजेश पहलवान, जिला कुश्ती कोच।