{"_id":"65efe0d84ebac24d48077788","slug":"world-glaucoma-week-from-today-glaucoma-patients-will-be-searched-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114138-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्व ग्लूकोमा सप्ताह आज से, खोजे जाएंगे काला मोतिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्व ग्लूकोमा सप्ताह आज से, खोजे जाएंगे काला मोतिया के मरीज
Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह आज से, खोजे जाएंगे काला मोतिया के मरीज
- नोडल अधिकारी ने नेत्र परीक्षण अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले के नेत्र परीक्षण अधिकारियों की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित हुई। नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने 12 मार्च से 18 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा काला मोतिया सप्ताह मनाए जाने की जानकारी दी।
नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को खोज कर जिला चिकित्सालय के माध्यम से और मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करने की व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ-साथ जीवन ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को लक्ष्य के मुताबिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए । उन्होंने बताया कि विभाग में काम करने वाले सभी एनजीओ के साथ और विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, वरिष्ठ लिपिक मुन्ना लाल, आरबीएसके टीम मैनेजर कमलदीप सिंह, अवधेश पाल, हरिओम यादव और जिले के समस्त नेत्र परीक्षण अधिकारी उपस्थित थे।