फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women were held hostage at knifepoint and robbed

UP: महिलाओं को चाकू की नोंक पर बंधक बनाया...फिर चारपाई पर रस्सी से बांधा, नकदी और आभषूण ले गए बदमाश

Sat, 06 Sep 2025 07:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 06 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

घर में घुसे बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर महिलाओं को डराया। इसके बाद उनको पकड़कर चारपाई से रस्सी से बांध दिया। इसके बाद नकदी और जेवरात ले गए।
 

विज्ञापन
Women were held hostage at knifepoint and robbed
घर में बिखरा सामान और घटना की जानकारी देतीं पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में किरावली थाना क्षेत्र के सरसा गांव में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने एक घर में दो महिलाओं को चाकू दिखाकर बंधक बनाकर लूटपाट की। महिलाओं को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद बदमाश घर से 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने ले गए। वहीं पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


पीड़ित वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि घर की दीवार फांदकर उनके घर पांच बदमाश घुसे थे। घर के बरामदे मे सो रही पत्नी सुमन और मां ओमवती की नींद बदमाशों के कूदने की आवाज से टूट गई। उन्होंने घर में घुसे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। तभी एक बदमाश ने चाकू मारने की धमकी देकर उन्हें डराया। इसके बाद उनको पकड़कर चारपाई से रस्सी से बांध दिया। 
विज्ञापन


बदमाश करीब दो घंटे घर में लूटपाट करते रहे। इस दौरान आलमारी से 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश घर से करीब 5 लाख रुपये के गहने ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि तहरीर मिली है। लूट नहीं चोरी की घटना हुई है। महिलाओं का बंधक बनाने का आरोप भी झूठा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed