फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women raided country liquor shops vandalized them fiercely people kept watching

Agra: देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने बोला धावा, जमकर की तोड़फोड़; लोग देखते रह गए

Mon, 01 Apr 2024 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 02:56 PM IST
सार

देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान ठेके के कर्मचारियों की महिलाओं के सामने एक न चली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हो सका।

 

विज्ञापन
Women raided country liquor shops vandalized them fiercely people kept watching
देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने बोला धावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एत्मादपुर पालिका कार्यालय के बराबर से देशी शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने हंगामा कर दिया।  शराब के कार्टून नाले में फेंके तथा कुर्सी व फर्नीचर तोड़कर सड़क पर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हो सका। इसके बाद वे एसडीएम से भी मिलने पहुंची।
विज्ञापन


यहां पूर्व में कई बार शराब के ठेके के विरोध में वार्ड सभासद के नेतृत्व में महिलाएं अधिकारियों को लिखित शिकायत की थी। अधिकारियों ने नए वर्ष में शराब का ठेका हटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ठेका पूर्व की दुकान के बराबर में ही चालू हो गया। आरोप है कि नियम के विरुद्ध शराब का ठेका चलाया जा रहा है। शराब के ठेके के दो सौ मीटर की दूरी पर दो इंटर कालेज और दो मंदिर हैं। जहां आये दिन शराबी हंगामा करते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed