{"_id":"6b0c2964e986ce75660e026b","slug":"women-protest-at-jal-kal-office-over-months-of-dirty-water-supply-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा: जलकल कार्यालय में दो घंटे धरना, जेई को क्षेत्र में ले जाकर दिखाए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा: जलकल कार्यालय में दो घंटे धरना, जेई को क्षेत्र में ले जाकर दिखाए हालात
Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:02 PM IST
सार
पार्षद और महिलाओं के साथ अवर अभियंता कारवान गली गए। मौके पर जाकर जर्जर पाइपलाइन और गंदे पानी की समस्या देखी। जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जलकल कार्यालय में पहुंचे क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महीनों से गंदे पानी की आपूर्ति से जूझ रही लोहामंडी की कारवान गली की महिलाओं का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूर्य नगर स्थित जलकल विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक कार्यालय के अंदर धरना दिया। बाद में अवर अभियंता को मौके पर ले जाकर समस्या दिखाई। जल्द समाधान के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
कारवान गली में रहने वाले करीब एक हजार लोग महीनों से गंदे पानी से त्रस्त हैं। लोगों की शिकायत पर दो माह पहले वार्ड-79 के पार्षद विक्रांत कुशवाहा ने जलकल विभाग को समस्या बताई थी लेकिन समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के साथ धरने पर बैठे पार्षद ने बताया कि गली में पड़ी पाइपलाइन बेहद जर्जर है। इससे घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है। जो पानी आता है, वह भी सीवर लाइन से जुड़ने के कारण बेहद गंदा और बदबूदार है। हरीपर्वत जोन के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता से कई बार शिकायत की लेकिन मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया गया।
शनिवार को जब क्षेत्र की महिलाओं ने फिर से पार्षद से शिकायत की तो उन्होंने अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इससे नाराज होकर महिलाएं पार्षद विक्रांत कुशवाहा और भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान के साथ सूर्य नगर स्थित जलकल दफ्तर जा पहुंचीं। अधिशासी अभियंता के कक्ष के भीतर ही जमीन पर बैठकर धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
जल्द समस्या का दिया आश्वासन
प्रदर्शन के दो घंटे के बाद जलकल विभाग के अवर अभियंता राजीव कुमार कार्यालय पहुंचे। उन्हें देखते ही महिलाएं भड़क गईं। पार्षदों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत कराया। इसके बाद पार्षद और महिलाओं के साथ अवर अभियंता कारवान गली गए और मौके पर जाकर जर्जर पाइपलाइन और गंदे पानी की समस्या देखी। जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुन्नी देवी माहौर, रामवती, सोनी माहौर, माया माहौर, फूलवती, रामप्यारी, डोरी लाल माहौर और राजा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो बदली जाएगी। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा। -कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल