{"_id":"649b2de30407230dfd032f34","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-husband-accused-of-murder-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1127-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या: पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोला- घरवाली को हो गया था गैर मर्द से प्यार, उसी ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या: पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोला- घरवाली को हो गया था गैर मर्द से प्यार, उसी ने मार डाला
Wed, 28 Jun 2023 01:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:52 PM IST
सार
महिला की लाश संदिग्ध हालत में घर में पड़ी मिली। शाम को जब पति घर आया तो घटना की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्यार में धोखा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कासगंज के लवकुश नगर में किराए के मकान में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति ने मारपीट कर महिला की हत्या करने की आशंका जताई है। महिला के पति ने अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
किराये पर लिया था कमरा
मृत महिला बेबी (35) पत्नी राकेश निवासी नगला रामचंद्र नगरिया की रहने वाली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि 15 दिन पूर्व महिला ने लवकुश नगर निवासी रीता के मकान में किराए पर कमरा लिया था। बताया गया कि महिला का पति राकेश मजदूरी करता है। बेबी लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पति राकेश ने आकाश पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।ये भी पढ़ें - दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले
आरोपी से हो गया था झगड़ा
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला का युवक के पास आना जाना था। जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला का युवक आकाश से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस गहनता से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: मासूम भाई को मां की तरह दुलार करती है परी, अचानक हुए बदलाव के बाद जिम्मेदार हो गई बेटी