फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father In Law Cut Daughter In Law Neck With an Axe in Kiraoli Agra News

ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ

Wed, 28 Jun 2023 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

Agra Kiraoli News: किरावली के गांव मलिकपुर चाहर में महिला की नृशंस हत्या करने वाले ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही थाने में जाकर समर्पण कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बहू की हत्या का कारण भी बताया। 
 

विज्ञापन
Father In Law Cut Daughter In Law Neck With an Axe in Kiraoli Agra News
कुल्हाड़ी से काट दी बहू की गर्दन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agra News Today: आगरा के किरावली के गांव मलिकपुर चाहर में ससुर ने मंगलवार की सुबह खाना बनी रही पुत्रवधू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार करके सिर धड़ से अलग कर डाला। नृशंस हत्या करने के बाद वह थाने पहुंच गया और समर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि दोनों बहुओं के झगड़े में बीचबचाव करने पर छोटी बहू ने लात मार दी थी। इससे विचलित हो गया था। मामले में ससुर, पति, सास, जेठानी सहित 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका का पति फर्रुखाबाद में पुलिस में सिपाही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मलिकपुर निवासी किसान रघुवीर सिंह (62) के दो बेटों में गौरव फर्रुखाबाद में पुलिस कांस्टेबल है। बड़े बेटे सौरभ और गौरव की शादी मथुरा की दो सगी बहनों संगीता और प्रियंका से हुई थी। 4 वर्ष पहले संगीता की मौत हो गई थी। बाद में सौरभ ने धर्मवती से दूसरी शादी कर ली थी। करीब डेढ़ साल पहले सौरभ मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गौरव की पत्नी प्रियंका (27) खाना बना रही थी। सास राजन देवी, जेठानी धर्मवती व ननद खेत पर चारा लेने गई थीं। तभी ससुर रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और प्रियंका के गर्दन पर पीछे से कई वार किए। गर्दन धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रघुवीर सिंह ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। मृतका प्रियंका के दो पुत्री 5 वर्षीय ख्वाहिश और डेढ़ वर्षीय गोलू हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि सोमवार को छोटी बहू प्रियंका एवं बड़ी बहू के बीच में झगड़ा हो गया था। उन्होंने बीच बचाव कराया तभी प्रियंका ने लात मार दी। इसके कारण वह रातभर सो नहीं पाया। इसी गुस्से में उसने प्रियंका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी ससुर रघुवीर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजन ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

हत्या की खबर मिलते ही प्रियंका के मायके मथुरा के मगोर्रा के गांव वोरिफा से परिजन पहुंच गए। शव देखने के लिए उनकी पुलिस से तकरार हुई। इसके बाद मायकेवालों ने जयपुर हाईवे पर स्थित चौधरी चरणसिंह प्रतिमा के पास कुछ देर तक जाम भी लगा दिया। उनका आरोप है कि बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने हत्या के पीछे मृतका के पति के अवैध संबंध का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंचे एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed