फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman sub inspector started crying in front of ACP Hurt by misbehavior of Thanedar in Agra

Agra News: थानेदार से परेशान महिला दरोगा एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बोली- थाने से हटा दीजिए...बहुत हो गया

Mon, 10 Jul 2023 12:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 12:08 AM IST
सार

आगरा में थानेदार से पीड़ित महिला दरोगा एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई। एसीपी से कहा कि अब मुझे थाने से हटा दीजिए। बहुत हो गया। 

विज्ञापन
woman sub inspector started crying in front of ACP Hurt by misbehavior of Thanedar in Agra
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ताजनगरी आगरा में थानेदार के दुर्व्यवहार से आहत एक महिला दरोगा रविवार को एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई। कहा कि उसे इस थाने से हटाकर कहीं और भेज दिया जाए। अब बहुत हो गया। इंस्पेक्टर का अपने स्टाफ के साथ व्यवहार अपमानजनक है।

विज्ञापन


घटना शनिवार की है। महिला दरोगा का कहना है कि वह कुछ दिनों से महसूस कर रही थी कि थाना प्रभारी का व्यवहार उसके साथ अच्छा नहीं है। व्यंग्यात्मक लहजे में बात करते हैं। आपत्ति जताने पर भी बदलाव नहीं आया। उसने इंस्पेक्टर से कहा था कि सुधार नहीं आने पर वह अधिकारियों के सामने पेश होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: जियो या मरो, हम तो चमकेंगे; पांच करोड़ की दवाएं तो एक करोड़ की मशीन व सामान सील
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हद हो गई। एक घंटे के भीतर विवेचना का निस्तारण करने के लिए कहा गया। असमर्थता जताने और बुखार आने की बात कहने पर इंस्पेक्टर ने फटकार लगाई। वह थाने में ही रोने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने समझाया।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार

मामला रविवार को अधिकारियों तक पहुंचा। महिला दरोगा को एसीपी ने बुलाया। वह एसीपी कार्यालय में भी फूट-फूटकर रोने लगी। थाना बदलने की गुहार लगाई। कहा कि वह पहले से इस थाने में तैनात है। लंबे समय से जिले में नौकरी कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed