{"_id":"5ff32f605782360035398f15","slug":"woman-molested-by-ward-boy-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज बताकर बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज बताकर बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:15 AM IST
सार
- एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड की घटना, पीपीई किट पहने था आरोपी, चेकअप के बहाने महिला को कमरे में ले गया था
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक घटना हुई है। यहां इमरजेंसी वार्ड में रविवार रात को एक वार्ड ब्वाय ने इलाज के लिए आई महिला को कोरोना पीड़ित बता दिया। इसके बाद चेकअप के बहाने कमरे में ले गया। उसने तलाशी की बात कहकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
सीओ (क्षेत्राधिकारी) कोतवाली दीक्षा सिंह ने बताया कि रविवार रात तकरीबन एक बजे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में थाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय महिला इलाज के लिए आई थीं। तभी उन्हें एक वार्ड ब्वाय मिल गया। वह पीपीई किट पहने हुए था। आरोप के मुताबिक, युवक ने कहा कि आपको कोरोना हो गया है।
आगरा के 12 गांव में मकानों पर लटके ताले, वायरल फोटो देखकर घर छोड़ रहे लोग, यह है मामला
विज्ञापन
अंदर कमरे में चलकर इलाज कराना होगा। तलाशी भी देनी होगी। इसके बाद वह महिला को कमरे में ले जाकर बैग की तलाशी लेने लगा। बाद में उनको छूने लगा। उसकी हरकत बढ़ने लगी। उनसे छेड़छाड़ कर दी। गलत हरकत करने पर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर लोग आ गए। वार्ड ब्वाय भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला पूछताछ की।

आरोपी वार्ड ब्वाय
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली के मुताबिक, आरोपी वार्ड ब्वाय विजय पुत्र होरीलाल निवासी अगुआपुरा, किरावली है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अवगत कराया गया है। पहले पीड़ित महिला मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती थी। मगर, पुलिस के समझाने पर वो मान गईं। आरोपी को निलंबित करने के लिए प्राचार्य से बात की गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।