फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman looted rupees and jewels by giving intoxicants to the family

बहू ने अपने हाथों से सबको पिलाई लस्सी, फिर किया ये कांड, सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश

Fri, 01 Jun 2018 09:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
woman looted rupees and jewels by giving intoxicants to the family
अस्पताल में कराया गया एडमिट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम राजा का ताल में एक विवाहिता पति व सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों को नशीली लस्सी पिलाकर घर का सामान समेटकर चली गई। 
विज्ञापन


परिजनों को जब हो गया तो उनके होश ही उड़ गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि विवाहिता तीन लाख नकद, तीन मोबाइल फोन, जेबरात के साथ अन्य सामान को समेट ले गई है।  
विज्ञापन


राजा का ताल गांव निवासी राकेश कुमार (44) पुत्र कंचन सिंह एक टाल पर ट्रैक्टर चलाने का काम ही करते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक जब कोई टाल पर नहीं पहुंचा तो वहां से कुछ लोग बुलाने के ही लिए घर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अंकुश को चलने के लिए कहा तो वह जागा और फिर लेट गया। इसके कारण अनहोनी की आशंका हुई। क्योंकि घर में सभी अचेत पड़े थे। परिवार के अचेत होने की जानकारी होते ही काफी भीड़ एकत्रित हुई। 

जिसके बाद राकेश यादव (44) पुत्र कंचन सिंह,लाड़ो देवी (42) पत्नी राकेश कुमार, अंकुश (22), छोटू (19) पुत्र राकेश कुमार, राकेश की मां शांति देवी (70) व उसके साले का लड़का सीताराम (27) पुत्र विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

राकेश यादव ने बताया बड़े बेटे अंकुश का विवाह 11 फरवरी 2018 को जनपद एटा के थाना जलेसर के गांव करथनी निवासी बलवीर सिंह यादव की पुत्री रीता देवी से हुआ था। 

खुद के हिस्से की नहीं पी लस्सी

अंकुश 22 अप्रैल को बहू को ससुराल से लेकर ही आया था। बुधवार शाम को पुत्रवधू गांव में दावत खाने को गई थी। वापस लौटने के बाद लस्सी पिलाई। लस्सी पिलाने के बाद सभी अचेत हो गए। 

राकेश ने बताया वह तो लस्सी पीने को तैयार नहीं था। क्योंकि उसने तो थोड़ी देर के पहले चाय पी ली थी। लेकिन बहू ने जबरन लस्सी पिलाई।

घर से तीन लाख की नकदी, तीन मोबाइल फोन एवं जेवरात आदि ले गई। पीड़ित ने तहरीर दी है। राकेश कुमार ने बताया एक गिलास लस्सी को छोड़कर गई है। ताकि कोई शक नहीं कर पाए कि उसने तो लस्सी सही ही पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed