Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman lodged an FIR for getting her married to an impotent youth by cheating In Etah

सुहागरात पर खुला राज!: विवाहिता बोली- बेड पर पति की बेरुखी से खुला भेद... गोलियां खिलायीं, ससुर आता था करीब

Sun, 28 Jan 2024 03:45 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

UP Crime News: महिला ने पति, सास-ससुर और बिचौलिया सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद रात में पति के कमरे में गई तो पति दूसरी तरफ मुंह करके सो गया।

विज्ञापन
Woman lodged an FIR for getting her married to an impotent youth by cheating In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरत में पड़ गया। पति में कमी होने पर विवाहिता ने जब आवाज उठायी तो ससुरालीजन ने उस पर खूब जुल्म ढहाये। दरअसल, एटा की नगर कोतवाली में एक महिला ने धोखाधड़ी कर नपुंसक युवक से शादी कराने की रिपोर्ट लिखवायी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई है, सुहागरात की पहली रात को ही पति का राज खुल गया था, लेकिन इलाज कराने के नाम पर युवती को रोक कर रखा गया। महिला ने ससुर पर भी आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पति, सास-ससुर और बिचौलिया सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी। पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद रात में पति के कमरे में गई तो पति दूसरी तरफ मुंह करके सो गया।

विज्ञापन

ससुराल वालों ने इलाज करवाने का दिया था भरोसा
इसके बाद राज खुला कि पति नपुंसक है। तब अपने मायके वालों को पूरी बात बताई और ससुरालीजन से कहा। इस पर उन्होंने इलाज कराने की बात कही। इसके बाद जबलपुर के चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ससुराल वाले बोले- बेटा किसी काम का नहीं है
आरोप है कि कुछ समय बाद ससुर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत ससुरालीजन से की तो मेरी पिटाई की गई। बाद में मायके वालों से बात करने पर मुझ पर पाबंदी लगा दी और एक डॉक्टर को दिखाकर नींद की गोलियां दी जाने लगीं। 20 अक्तूबर 2023 को फिर पीटा और स्पष्ट कह दिया कि बेटा किसी काम का नहीं है। हमने तो शादी रकम लेने के लिए की थी। तुझे जो करना है कर लेना।

अक्तूबर में छोड़कर चला गया पति
26 अक्तूबर 2023 को बस स्टैंड पर पति छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed