{"_id":"643c5044a250726c6309a604","slug":"woman-injured-in-assault-and-stone-pelting-kasganj-news-c-25-1-126544-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मारपीट व पथराव में महिला हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मारपीट व पथराव में महिला हुई घायल
Mon, 17 Apr 2023 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहीमनगर में एक महिला के साथ मारपीट करते हुए विरोधी ने पथराव कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का डाक्टरी मुआयना कराया। उपचार के बाद महिला की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पीड़िता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रहीमनगर गांव निवासी राजकुमारी 15 अप्रैल को अपने घर में अकेली थी। पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर गांव का ही विपिन, सत्यप्रकाश, नरेश, पप्पू एवं एक अज्ञात उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। उसने उपचार के बाद उसने पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन