फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gang-raped by two youths in hotel In Agra police have arrested accused

UP News: इंस्टाग्राम मित्र से मिलने आई महिला, होटल में वीडियो बनाते हुए लूटी आबरू; आपबीती बता फफक पड़ी पीड़िता

Thu, 19 Sep 2024 12:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 12:49 PM IST
सार

ताजनगरी में महिला इंस्टाग्राम मित्र से मिलने पहुंची थी। यहां आरोपी उसे होटल ले गए। वीडियो बनाते हुए उसकी आबरू लूटी। आपबीती बताते हुए पाड़िता फफक पड़ी। 

विज्ञापन
woman gang-raped by two youths in hotel In Agra police have arrested accused
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला से होटल में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को सोशल मीडिया पर एक ठग ने जाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाया था। बाद में वो रुपयों की मांग करने लगा। महिला रुपये नहीं दे सकी। आगरा कैंट स्टेशन पर रोने लगी। स्टेशन पर मिले तीन युवक उसे मदद के बहाने होटल ले गए। 

विज्ञापन


यहां दो ने दुष्कर्म किया। तीसरे ने मोबाइल से वीडियो बनाया। ब्लैकमेल करके 40 हजार रुपये ले लिए। दो लाख और मांगने लगे। मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पोस्ट कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता फिरोजाबाद की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। वह ऑनलाइन कॉल करने लगा। खुद को दुबई में बताया और कहा कि वह उससे मिलने आगरा आएगा। गिफ्ट में सोने के जेवरात देगा। इससे महिला बातचीत करने लगी। 24 अगस्त को युवक ने कॉल किया। 

कहा कि वह आगरा आ रहा है। उसे मिलने के लिए बुलाया। परिजन को दवा लेने एसएन मेडिकल कॉलेज जाने की कहकर आगरा आ गई। बाद में युवक का कॉल आया। कहा कि वह सोना लेकर आ रहा था। मगर, एयरपोर्ट पर चेकिंग में पकड़ लिया। 10 हजार रुपये की जरूरत है। महिला के पास रुपये नहीं थे। वह आगरा कैंट स्टेशन पर आकर रोने लगी।

विज्ञापन

फिर उसे चार युवक मिले। वह रोने का कारण पूछने लगे। उसने बताया कि उसका दोस्त मुसीबत में है। 10 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर एक युवक ने पांच हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने का ड्रामा किया। बाद में महिला को उम्मीद थी कि युवक आएगा। उससे मुलाकात करेगा। उसने स्टेशन पर मिले युवकों से कहा कि वह उसकी मदद करें। होटल में रुकवा दें। इस पर तीन युवक उसे बोदला स्थित एक होटल में ले आए।

युवती को उम्मीद थी कि फोन पर बात करने वाला आया तो वह कैसे जाएगी। इसलिए दो युवकों को उसने अपने साथ ही रोक लिया। युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके तीसरे साथी ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। नंबर भी निकाल लिए। 

धमकी दी कि किसी को बताया तो फोटो वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में युवकों के मन में लालच आया। वह युवती को कॉल करने लगे। 80 हजार रुपये मांगे। महिला ने 40 हजार दे दिए। इस पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर अश्लील फोटो उसे भेजा। इस बारे में पति को पता चल गया। उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया।

मजदूरी करने जा रहे थे आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि कागारौल के गांव अखबाई निवासी विशाल और नीरज को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो बनाने वाला भूपेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से महिला के गहने बरामद किए गए हैं। सभी कैटरिंग का काम करते हैं। वह ट्रेन से तमिलनाडु जा रहे थे। 

महिला को रोता देखकर मदद के बहाने उसे जाल में फंसा लिया। आशंका है कि महिला से जिस युवक ने बात की, वह साइबर अपराधी था। वह रुपयों की मांग कर रहा था। कॉल एक नंबर से किया गया था। पुलिस ने उस नंबर की आईडी निकलवाई। इसकी मदद से आरोपी पकड़े गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed