फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Found Died In Suspicious Circumstances Husband Blams Murder

शाम को भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद, सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने लगाए हत्या के आरोप

Tue, 02 Mar 2021 12:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Woman Found Died In Suspicious Circumstances Husband Blams Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के गांव गजियापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने अपने ही परिवार के चाचा, चाची और अपनी मां व बहन पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गजियापुर निवासी राजवीर बाथम कुसमरा के पास एक भट्ठा पर ट्रैक्टर चालक का काम करता है। सोमवार को वह भट्ठा पर काम करने गया था। राजवीर के अनुसार तभी छह बजे के करीब राजवीर की पुत्री ने फोन करके बताया घर वाले मम्मी को मार पीट रहे हैं। इस सूचना पर वह तुरंत गांव गजियापुर आया तो अपनी पत्नी पूनम देवी 35 को चारपाई पर बेहोश अवस्था में पाया।
विज्ञापन

देह व्यापार: एजेंट भीमा के मोबाइल में थे तीन हजार युवतियों के फोटो, पुलिस की रडार पर सहयोगी 'रसूखदार'
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों के सहयोग से वह महिला को किशनी सरकारी अस्पताल लेकर गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का कहना है कि शाम को भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए मृतका पूनम देवी का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed