फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार: एजेंट भीमा के मोबाइल में थे तीन हजार युवतियों के फोटो, पुलिस की रडार पर सहयोगी 'रसूखदार'

Tue, 02 Mar 2021 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Prostitution Agent Bhima's Interrogation Girls Picture In Mobile Phone
आगरा: विदेशी युवतियां और एजेंट भीमा - फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस जेल भेजे गए भीमा उर्फ सुरेंद्र के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसेगी। उससे पूछताछ में देह व्यापार से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली। आरोपी ने 24 से अधिक एजेंट और सहयोगियों के नाम बताए थे, इनमें कई एजेंट दिल्ली के हैं। वहीं फरवरी में सपा नेता के होटल में पकड़ी गईं विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। इनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि एक युवती के पास आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है।
Prostitution Agent Bhima's Interrogation Girls Picture In Mobile Phone
आगरा: देह व्यापार का आरोपी भीमा - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। ये होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। राकेश अग्रवाल को समाजवादी पार्टी ने निकाल दिया है।
 
Prostitution Agent Bhima's Interrogation Girls Picture In Mobile Phone
आगरा: देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी सदर राजीव कुमार ने बताया कि एजेंट भीमा कई दिन से होटलों में युवतियां की सप्लाई कर रहा था। इसकी जानकारी के बाद ही पुलिस ने जाल बिछाया था। कुछ युवकों को रुपये देकर ग्राहक बनाकर भेजा था। होटल में देह व्यापार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छापा मारा था। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आई थीं। इनमें से एक युवती के पास वीजा मिला है। वीजा का अवधि समाप्त हो चुकी है। इसकी जांच के लिए एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) से रिपोर्ट मांगी गई है। एलआईयू जांच कर रही है। दूसरी युवती के पास आधार कार्ड बरामद हुआ था। इसकी भी जांच चल रही है। विदेशी युवती का कहना था कि उसने भारत में शादी कर ली है और उसके बाद यह आधार कार्ड बनवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution Agent Bhima's Interrogation Girls Picture In Mobile Phone
आगरा: देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
धांधूपुरा निवासी भीमा उर्फ सुरेंद्र जेल में है लेकिन पूछताछ में भीमा ने देह व्यापार में शामिल होने की जानकारी दी थी। भीमा के मोबाइल में तीन हजार युवतियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले थे। कई लोगों के नंबर भी मिले हैं। इनमें दिल्ली के एजेंट के अलावा होटलों के कर्मचारी और कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। पुलिस अब इन नंबरों के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
Prostitution Agent Bhima's Interrogation Girls Picture In Mobile Phone
आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक भीमा के सहयोगियों के बारे में पता करने के लिए दिल्ली पुलिस से भी संपर्क जारी है। वहीं आगरा में भी कई लोग भीमा का सहयोग करते थे। उससे युवतियों को बुलाते थे। उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। भीमा के साथ देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर मुकदमे में इन लोगों के नाम को भी शामिल किया जाएगा। पुलिस को यह भी पता चला है कि भीमा के संपर्क में स्पा सेंटर की युवतियां थीं। विगत दिनों पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार पकड़ा था। इसके बाद अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इनमें कई बंद हो गए थे। इससे कई स्पा सेंटर की युवतियां बेरोजगार हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed