फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of diarrhea due to weather

Agra News: मौसम की मार, डायरिया से महिला की मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of diarrhea due to weather
कासगंज। मौसम की मार लोगों की सेहत पर लगातार वार कर रही है। जिले में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक महिला की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। बुखार व सांस की दिक्कत भी लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

सोरों के पटिया नगला गांव निवासी गुड्डी (34) पत्नी कमल सिंह को बुधवार रात को अचानक डायरिया की शिकायत हो गई। उल्टी दस्त के साथ बुखार भी आ गया। परिजन उसे गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन महिला को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को 921 मरीज जिला अस्पताल में आए। जिससे मरीजों की कतार लगी रही। डायरिया के 32 मरीज आए। जबकि बुखार के 230 मरीज पहुुंचे। जिसमें 75 बच्चे शामिल रहे। सांस की दिक्कत के 78 मरीज आए, जिसमें 27 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन महिला को मृतक अवस्था में अस्पताल लेकर आए। महिला के शव को एंबुलेंस के माध्यम से घर पहुुंचाने की व्यवस्था की गई- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed