फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies, fourteen injured in car tempo collision

तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत, 14 लोग घायल

Tue, 09 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 09 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
woman dies, fourteen injured in car tempo collision
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार को पानी गांव रोड पर अनियंत्रित कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार से आ रही थी। तभी पानी गांव रोड पर पुल के समीप सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराई। टक्कर होते सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सवारियों को टेंपों से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


हादसे में हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी अनीता की मौत हो गई। जबकि सिकंदराराऊ के निहालपुर निवासी सुमन, गायत्री, भूरा देवी, कल्लो, विमला , जयवीर, रघुनाथ ,रवि ,रामप्रकाश ,सुरेश, गार्गी, मुकेश, राजकुमार और दिलीप घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार दिल्ली के श्रद्धालुओं की बताई जा रही है। ये लोग वृंदावन घूमने आए थे। हादसे में कार सवारों को चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed