फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies due to rabies, family creates ruckus at health center

Agra News: रेबीज के असर से महिला की मौत, परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र पर काटा हंगामा

Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to rabies, family creates ruckus at health center
गंजडुंडवारा। एक माह पूर्व कुत्ता के काटने की शिकार हुई महिला पर रेबीज का असर हो गया। जिससे महिला की मौत हो गई| परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जा पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटने लगे | स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोंक भी हुई | हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई | उसने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया | महिला के पति ने गंजडुंडवारा थाने में स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तहरीर दे दी है |गीता (44) पत्नी साहब सिंह निवासी ग्राम देवकली की कुत्ते के काटने से मौत हो गई | उसके पति ने बताया कि गांव में 4 अक्टूबर को उसे कुत्ते ने काट लिया था उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पर जाकर उसने रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। फिर लगातार एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाती रही । 31 अक्टूबर को अंतिम इंजेक्शन लगा। एंटी रेबीज की डोज लगने के बाद भी महिला पर रेबीज का असर होने लगा। यह दिक्कत परिवार के लोगों ने देखी और गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से कही। महिला की हालत शनिवार को खराब हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में महिला को भर्ती नहीं किया गया और उसे वापस भेज दिया। अलीगढ़ से वापस आते समय रास्ते में सिकंदराराऊ पर उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और महिला की मौत के लिए स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी मौजूद रहे। परिजन और स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में नोकझोंक हो गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया उसके बाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed