फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died after slipping and falling on herself while installing an electric pole in Agra

Agra: बिजली का खंभा लगाते समय फिसलकर महिला के ऊपर गिरा, दर्दनाक मौत; गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

Tue, 26 Sep 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 09:33 PM IST
सार

आगरा में बिजली का खंभा लगाते समय फिसलकर महिला के ऊपर गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस को उन्हें समझाने में पसीना छूट गया।

विज्ञापन
woman died after slipping and falling on herself while installing an electric pole in Agra
Agra News: आक्रोसित लोगों को समझाती पुलिस, लज्जा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को ठेका कंपनी के कर्मियों द्वारा पोल लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। नया पोल लगाते समय वह अचानक फिसलकर मुख्य सड़क की तरफ एक महिला के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घबराए ठेका कंपनी के कर्मी वहां से भाग गए। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के जगनेर रोड स्थित नोमील का है। यहां बिजली विभाग द्वारा लाइन और पोल बदलने का काम चल रहा है। मंगलवार को भी ठेका कंपनी के कर्मी काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे कर्मी एक पोल को खड़ा कर रहे थे। वह फिसल गया और मुख्य रास्ते की तरफ गिर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय वहां से स्थानीय निवासी सोरन सिंह की पत्नी लज्जा देवी (55) निकल रही थीं। पोल सीधे उनके ऊपर गिर गया। इससे वह वहीं गिर गईं और उनकी चीख निकल गई। काम कर रहे कर्मी हादसे की गंभीरता समझ गए और वहां से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने देखा तो वह भागकर पहुंचे।

लोगों ने पोल को उठाया और लज्जा देवी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लज्जा देवी की मौत हो चुकी थी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव रखकर सड़क जाम कर दी। इससे गाड़ियों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। 

यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी प्रकार शांत कराया। इसके बाद जान खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।

सोरन सिंह ने बचाया कि पत्नी लज्जा देवी पशुओं की देखरेख के लिए बेड़े पर गई थी। वहां से घर वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि हादसा बिजली कर्मियों की घोर लापरवाही से हुआ है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उसे मुआवजा मिलना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: चंबल की बीच धारा में फंसा 150 यात्रियों से भरा स्टीमर, हलक में अटकी रही सभी की जान; इस तरह हुआ रेस्क्यू

थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि मोंटी कार्लो नाम की कंपनी पुराने खंभों को हटाकर नए खंभे लगा रही है। खंभा लगाने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed