फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   UP ATS arrests Kasganj youth for working as ISI agent

कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी

Tue, 26 Sep 2023 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 04:20 PM IST
सार

कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में पकड़ा गया है। उसकी फेसबुक पर पहले हरलीन कौर फिर प्रीती से दोस्ती हुई। इसके बाद वह सेना की खुफिया जानकारी देने लगा। 

विज्ञापन
UP ATS arrests Kasganj youth for working as ISI agent
आरोपी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एक आरोपी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को एटीएस ने मंगलवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिनौल गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


आरोपी भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से आईएसआई को साझा कर रहा था। खुलासा होने के बाद कासगंज जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस आरोपी शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसपी सौरभ दीक्षित ने सीओ पटियाली को इस मामले में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एटीएस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी शैलेश पूर्व में 8-9 माह तक अरुणांचल प्रदेश में भारतीय सेना में अस्थायी श्रमिक के रूप में कार्य कर चुका है। वहां रहने के दौरान उसके पास सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। वह सेना में किसी पद पर कार्यरत नहीं है, लेकिन वह स्वयं के भारतीय सेना में तैनात होना बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी


सोशल मीडिया पर भी शैलेश चौहान के नाम से उसकी प्रोफाइल बनी हुई है। उस पर भारतीय सेना की यूनिफॉर्मपहने हुए उसकी फोटो लगी है। शैलेश पहले आईएसआई हैंडलर हरलीन कौर नाम की महिला के संपर्क में आया। उससे मैसेंजर पर बात हुई। उसके बाद वह आईएसआई की हैंडलर प्रीती के संपर्क में आया। उसकी ऑडियो कॉल के माध्यम से बात होने लगी। शैलेश ने प्रीती को भी अपना परिचय सेना के जवान के रूप में दिया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस

निजी बातचीत के दौरान प्रीती ने उसे आईएसआई के लिए काम करने की बात कही। इसके बदले अच्छी रकम देने का लालच दिया। लालच में आकर शैलेश ने प्रीती को सेना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लोकेशन, सेना की गाड़ियों के मूवमेंट के फोटो भेजे। यही फोटो उसने हरलीन कौर को भी भेजे। शैलेश को फोन पे पर अप्रैल 2023 से रुपये मिलने लगे। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस मामले की जानकारी कराई जा रही है। पटियाली सीओ को पूरी जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed