फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman body found hanging on Neem tree in Agra

Agra News: महिला ने रात में पूजन किया... खाना बनाया खाया, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 06 Nov 2023 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 04:21 PM IST
सार

आगरा में एक महिला का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने बताया कि उसने रात में पूजन किया था। खाना बनाया सबको खिलाया और खुद भी खाया। फिर पता नहीं अचानक क्या हुआ? 

विज्ञापन
Woman body found hanging on Neem tree in Agra
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


घटना किरावली थाना क्षेत्र के गढ़ी नंदू गांव की है। गांव निवासी जगदीश लवानियां की पत्नी सुलेखा (43) का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। जगदीश ने बताया कि शनिवार की शाम वह नया ट्रैक्टर खरीदकर लगाए हैं। इसलिए घर में पूजा थी। शाम को पत्नी सुलेखा ने हंसी-खुशी पूजन किया और खाना बनाया। उसने सबको खाना खिलाया और खुद भी खाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा में 70 लाख की लूट: महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया, सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलीं...और
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे वह घर से पड़ोस में जाने के लिए निकली। बताया कि पड़ोस में बच्चे का जन्मदिन है, इसलिए लौटने में समय लगेगा। देर रात तक वह नहीं लौटी। चिंता हुई तो जाकर पता किया। वहां पर वह नहीं थी। इसके बाद ढूंढना शुरू किया। 


इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पास में ही एक नीम के पेड़ पर शव लटक रहा है। जाकर देखा गया तो वह सुलेखा थी। खबर मिलने पर घर के लोन रोते बिलखते पहुंच गए। बताया कि उनको तीन बेटे आशीष (22), प्रदीप (20), हिमांशू (17) और एक बेटी तनु (13) है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।   

यह भी पढ़ेंः- UP: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर यदि आप भी खाते हैं यह मछली... तो हो जाएं सावधान, कैंसर रोग को दे रहे दावत

घटना की सूचना सोमवार की सुबह पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जगदीश ने बताया कि वह खेती करता है। एसआई मनोज नागर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed