फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   postmortem report of woman has come in case of robbery of seventy lakh by attacking couple in Mathura

मथुरा में 70 लाख की लूट: महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया, सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलीं...और

Sun, 05 Nov 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 11:04 PM IST
सार

मथुरा में दंपती पर हमला करके 70 लाख की लूट के मामले में महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया है। उसके सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलीं हैं। नृशंस हत्या की गई है। 

विज्ञापन
postmortem report of woman has come in case of robbery of seventy lakh by attacking couple in Mathura
पोस्टमार्टम हाउस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कंठीमाला कारोबारी और उनकी पत्नी पर हत्या के इरादे से हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब वो गहरी नींद में सो रहे थे। हमले में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत नाजुक है। हमला करने के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा विलास कॉलोनी की है। दंपती पर हमला से मृतका कल्पना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में रात करीब तीन बजे मौत होने का अनुमान लगाया गया है। उनके सिर की सभी हड्डियां टूटी पाई गईं। इधर, कारोबारी पति अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया, एंबुलेंस में पहुंचा अस्पताल; और फिर

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार घर से करीब 50 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। जांच में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। इनमें कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज सबसे खास हैं। कारोबारी के पुत्र गोविंद व बहू के भाई भाजपा नेता श्याम सिंघल ने बताया कि वृंदावन स्थित कृष्णा मुकुट वाला फर्म से कृष्ण कुमार अग्रवाल शनिवार शाम इनोवा क्रिस्टा कार से घर आए। 

इस दौरान चालक कार को लेकर आया। कार घर के बाहर खड़ी करके रात को नौ बजे करीब अपने घर को चला गया। इसके बाद वह रात को 2.30 बजे फिर से कॉलोनी में आया। घर के पास पहुंचने पर उसने कार का लॉक खोला। इसके बाद कार की डिग्गी में से नकाबपोश एक व्यक्ति उतरता है। चालक के साथ घर के अंदर घुसता है।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे विदेशी भक्त, सत्संग कर गुरुजनों से ले रहे आध्यात्मिक ज्ञान

घर के मुख्य द्वारा पर ताला नहीं लगा था। सिर्फ अंदर घुसने के बड़े गेट का ताला लगा था। इसके चलते दोनों गेस्ट रूम के उस दरवाजे की ओर जाते हैं, जो सीधे बाहर की ओर खुलता है। इसके बाद रविवार सुबह छह बजे कार को नकाबपोश बदमाश लेकर जाता है। चालक उसके पीछे से अलग जाता है। इसके बाद नौ बजे चालक फिर से घर पहुंचा। 

घर में कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी गोविंद को फोन पर दी। गोविंद और श्याम सिंघल ने बताया कि बदमाश को कार में छिपाकर चालक ही लेकर आया था। उसने घर में गेस्ट रूम के रास्ते प्रवेश पाने के लिए एक दिन पहले ही उक्त गेट को अंदर से खोल दिया था।

यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरे फ्रांसीसी पर्यटक को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; दीदार करते समय हुआ हादसा

पुलिस कार ले जाने वाले बदमाश की तलाश में लगी है। पुलिस ने कार के मूवमेंट, टोल पार करने आदि की जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि वारदात के बाद बदमाश कार को लेकर पहले फरह टोल पर पहुंचा। वहां उसने टोल को पार नहीं किया। दो बार चक्कर काटने के बाद वह भरतपुर मार्ग होते हुए कार लेकर राजस्थान की ओर चला गया। पुलिस की एक टीम टीम कार की खोजबीन में राजस्थान में रविवार को दिनभर भटकती रही।

हत्या के बाद की लूटपाट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कल्पना अग्रवाल की मौत का कारण सिर की हड्डी किसी रॉड जैसी भारी वस्तु के प्रहार से टूटने और रक्तस्राव होने से सामने आया है। कल्पना के शरीर पर कोई अन्य चोट या बदमाशों से संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया गया है कि सोते वक्त दंपती पर हमला किया गया था। श्याम सिंघल ने बताया कि उनकी बहन की सास के गले से सोने की जंजीर, कानों से कुंडल, हाथों से कंगन, ससुर के हाथों से कड़े, अंगूठियों को भी बदमाश लूट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed