{"_id":"5b77f3b242c79246435d65d8","slug":"woman-and-her-two-children-burnt-alive-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन बच्चों के साथ जिंदा जली मां, बंद कमरे में मिली लाशें, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन बच्चों के साथ जिंदा जली मां, बंद कमरे में मिली लाशें, बेटे की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 19 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों के साथ मां ने लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर तीन बच्चों के साथ केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। महिला और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
थाना लाइनपार के मोहल्ला रामनगर निवासी पवन उर्फ बंटी बेलदारी करता है। शनिवार सुबह साढे़ पांच बजे ही वो काम पर चला गया था। घर में पत्नी अनीता (35), बेटा साहिल (4), अंशुल (6) और बेटी रागनी (8) थे।
दोपहर दो बजे किसी तरह की आवाज न आने पर सामने रहने वाली मुन्नीदेवी ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। फिर पड़ोस का एक युवक छत के रास्ते से आंगन में उतरा और अंदर की कुंडी खोली।

Trending Videos
पति-पत्नी का हुआ था झगड़ा
मृतका के मकान के बाहर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
आंगन के अंदर वाले एक कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद था। खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। कमरे से कैरोसिन की बदबू आने पर डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कच्ची दीवार तोड़कर दरवाजा निकाला।
जब अंदर देखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। जमीन पर अनीता और उसके तीनों बच्चे जले पडे़ थे। अनीता, साहिल और रागिनी की मौत हो चुकी थी, जबकि अंशुल बेहोश था। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए।
पड़ोसियों के अनुसार दो दिन पहले पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। पवन ने बच्चों के सामने अनीता की पिटाई कर दी थी। इससे वह काफी क्षुब्ध थी। घटना के बाद घर पहुंचे पवन को पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है।

मकान बनाने के लिया था कर्ज
पुलिस के मुताबिक पवन ने मकान बनवाने को प्राइवेट कंपनी से कर्ज लिया था। किस्त देने के लिए पवन की पत्नी उससे रोजाना मजदूरी ले लेती थी और पवन को खर्च के लिए प्रतिदिन 20 रुपये देती थी। बीमार होने पर पवन ने किसी से 1500 रुपये उधार लिए थे। यह पैसा चुकाने को पवन मजदूरी से पैसा काट कर पत्नी को देने लगा, तो झगड़ा होने लगा।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रारंभिक छानबीन के बाद बताया कि महिला ने आग लगा कर दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। उसका पति पवन तीन सौ रुपये रोज कमाता है। उस पर कर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पवन से पूछताछ की जा रही है।