{"_id":"64df58ff474a6c90770dc465","slug":"woman-accused-of-keeping-her-in-illegal-custody-for-36-hours-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-2866-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला ने लगाया 36 घंटे अवैध हिरासत में रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला ने लगाया 36 घंटे अवैध हिरासत में रखने का आरोप
Fri, 18 Aug 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया 36 घंटे अवैध हिरासत में रखने का आरोप
दरोगा ने छोड़ने के लिए ससुर से लिए 10 हजार रुपये, एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव रुस्तमपुर निवासी एक महिला ने कुरावली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस उसे घर से पकड़ कर थाने ले गई। वहां 36 घंटे तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया। ससुर से 10 हजार रुपये लेकर दरोगा ने उसे छोड़ा। अब पुलिस हरियाणा से पति को पकड़ कर ले आई है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी नेत्रपाल शुक्रवार को बहू वंदना के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बहू वंदना का औंछा क्षेेत्र निवासी एक रिश्तेदार एक महिला को दो माह पूर्व ले गया है। उसके बारे में वंदना या परिवार के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है। कुछ दिन पहले थाना कुरावली पुलिस घर आई और वंदना को थाने ले गई। वंदना ने बताया कि उसके साथ अभद्रता की गई। इतना ही नहीं उसे 36 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया।
ससुर नेत्रपाल ने बताया कि वंदना को छोड़ने के लिए दरोगा ने 10 हजार रुपये ले लिए। नेत्रपाल ने बताया कि अब पुलिस हरियाणा में नौकरी करने वाले पुत्र को उठाकर थाने ले आई है। उसे भी नहीं छोड़ रही है। जबकि इस मामले से उनके परिवार का कोई सरोकार नहीं है। एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला व ससुर द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही है।