{"_id":"69a49d926e2a8055720e106d","slug":"witnessed-victory-with-vishwanath-bharat-mata-ki-jai-echoed-agra-news-c-365-1-sagr1044-106791-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्वनाथ के साथ देखी जीत, गूंजा भारत माता की जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्वनाथ के साथ देखी जीत, गूंजा भारत माता की जय
विज्ञापन
आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप सेमीफाइनल में पहुंचते ही आगरा में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही टीम इंडिया ने विजयी शॉट लगाया, विजय नगर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सदानंद विश्वनाथ भी बने, जो सेंट पीटर्स कॉलेज के पूर्व छात्रों के साथ बड़ी स्क्रीन पर मुकाबला देख रहे थे। भारतीय टीम के जीतने पर पूरा परिसर तालियों, नारों और जयकारों से गूंज उठा। जीत के बाद सदानंद विश्वनाथ ने कहा कि टीम ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि खेल में धैर्य और आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत है। उनके साथ मैच देखना पूर्व छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गया। भारतीय टीम की जीत पर देर रात तक शहर के अन्य इलाकों में भी जश्न मनाया गया।
खुशी मनाने वालों में डॉ. पराग गौतम, भारत महाजन, डॉ. निशांत चौहान, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
खुशी मनाने वालों में डॉ. पराग गौतम, भारत महाजन, डॉ. निशांत चौहान, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद