{"_id":"6933b1624012deb19f0853ea","slug":"winter-boost-demand-for-dry-fruits-and-gajak-doubles-in-agra-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बादाम, मुनक्का की मांग दोगुनी...लोगों को भा रही ड्राईफ्रूट गजक, जानें इन्हें खाने से क्या हैं फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बादाम, मुनक्का की मांग दोगुनी...लोगों को भा रही ड्राईफ्रूट गजक, जानें इन्हें खाने से क्या हैं फायदे
Sat, 06 Dec 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:00 AM IST
सार
सर्दियों में तिल-गुड़ की गजक, लड्डू का स्वाद सभी को पसंद आता है। गुण और स्वाद के साथ सर्दियों में सेहत के लिए तिल-गुड़ की गजक लाभकारी होती है।
विज्ञापन
गुड़ की गजक खरीदते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी बढ़ने पर गर्म तासीर की खाद्य सामग्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसमें बादाम, मुनक्का, अखरोट समेत अन्य ड्राईफ्रूट ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। तिल, गोंद से बनी सामग्री भी खूब पसंद की जा रही है। ड्राईफ्रूट गजक और कुटी गजक लोगों को ज्यादा भा रही है।
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि सर्दी में बादाम, मुनक्का, किशमिश की मांग लगभग दोगुना हो जाती है। गुड़ और गोंद के करीब 30 तरह के आइटम हैं। इनको युवा भी खूब पसंद कर रहे हैं। आगरा रेवड़ी गजक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि सर्दी को देखते हुए गजक, चिक्की, रेवड़ी, तिल पापड़ी, तिल के लड्डू की बिक्री दोगुना हो गई है। गजक की 20 से अधिक वैरायटी हैं। इसमें कुटी हुई गजक और ड्राईफ्रूट गजक की सबसे ज्यादा मांग है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि गुड़, मंगूफली, मुनक्का, किशमिश से शरीर को पूरी ऊर्जा मिलती है। इससे वसा की मात्रा भी कम होती है। ऐसे ही दूध, भोजन के साथ गुड़ लेना बेहद फायदेमंद है। ये खाद्य सामग्री सर्दी में शरीर का तापमान नियंत्रित करने में सहायक होती है।