फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will pay the fine will not stop talking on mobile while driving 883 people got challan

UP: आगरावाले सबसे ज्यादा बातूनी, वाहन चलाते समय भी करत हैं बातें, यकीन न आए...तो देख लें RTO की रिपोर्ट

Wed, 18 Jun 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 10:18 AM IST
सार

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते चालक पकड़े जा रहे हैं। लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। दो माह में संभागीय परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने करीब 883 लोगों का चालान कर 8 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।
 

विज्ञापन
Will pay the fine will not stop talking on mobile while driving 883 people got challan
वाहन चलाते समय भी करत हैं बातें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जुर्माना भर देंगे लेकिन वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना नहीं छोड़ेंगे। कई लोगों के दो-दो बार चालान हो चुके है फिर भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। इस मामले में प्रतिदिन करीब 10 लोगों के चालान भी हो रहे हैं। पिछले दो माह में संभागीय परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने करीब 883 लोगों का चालान कर 8 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन




 

दुुर्घटना होने का एक बड़ा कारण वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना भी है। पर, लोग इस गलत आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आरटीओ प्रवर्तन दल की टीम अभियान चलाकर चालान भी कर रही है। दो या चार पहिया वाहन चलाते समय कई लोग मोबाइल से बात करने में लगे रहते हैं और ईयर फोन का प्रयोग भी करते हैं।

ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आरटीओ प्रवर्तन दल की टीम ने अप्रैल और मई में करीब 883 लोगों का चालान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर किया है। इसकी एवज में एक हजार रुपये जुर्माना प्रति चालान से जमा कराया गया। चार से पांच मामलों में दूसरी बार चालान होने पर यह जुर्माना 10 हजार रुपये हो गया। आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी बताते हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग इस आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहे।

ये भी पढ़ें -   Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण



 
विज्ञापन

आगरा में सबसे अधिक चालान
मंडल की बात करें, तो आगरा में सबसे अधिक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर हुए है। कई चालान स्मार्ट सिटी कैमरों से भी किए गए है।

जिला             चालान
आगरा             883
फिरोजाबाद             103
मथुरा             340
मैनपुरी             11

ये आंकड़े अप्रैल-मई 2025 के आरटीओ के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed