फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife of businessman hanged herself to death In Agra her parents said husband strangled her to death

Agra: फंदे से झूली कारोबारी की पत्नी, मायके वाले बोले- पति ने गला दबाकर हत्या कर दी

Tue, 11 Jun 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

ताजनगरी में कारोबारी की पत्नी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने कहा कि पति ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
wife of businessman hanged herself to death In Agra her parents said husband strangled her to death
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पाइप कारोबारी की पत्नी ने गृह क्लेश के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना थाना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के इंद्रनगर की है।

विज्ञापन


मूल रूप से भोपाल के लालघाटी निवासी मृतका के भाई अनुराग ने बताया कि 14 साल बहन वर्षा की शादी ग्वालियर निवासी पंकज से की थी। चार साल पहले पंकज ने आगरा में पाइप का कारोबार शुरू किया था। कुछ दिन पहले पंकज ने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में मकान बना लिया। तब से पत्नी और दोनों बेटों के साथ रह रहे थे। रात 3 बजे पंकज ने उन्हें फोन कर बताया कि वर्षा फंदे से लटक गई है। 
विज्ञापन


अनुराग सुबह 11 बजे परिजन के साथ पहुंचे। आरोप लगाया कि वर्षा पति को शराब पीने की मना करती थी। विरोध में वह पिटाई करता था। रात को पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदे से लटका दिया। पुलिस को सूचना भी नहीं दी। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed