{"_id":"6006702d8ebc3e30a16e7e40","slug":"wife-complains-against-husband-for-extramarital-affair-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पति ने घर से निकाला, रिश्ते की साली को रखा साथ, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पति ने घर से निकाला, रिश्ते की साली को रखा साथ, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
Tue, 19 Jan 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:07 AM IST
सार
- आगरा में एक महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया। इसके बाद रिश्ते की साली के साथ रहने लगा। अब पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है। आरोप है कि पति के संबंध उसकी रिश्ते की साली ( विवाहिता की चचेरी बहन) से हो गए हैं। अब उसके साथ रह रहा है। इस कारण वह पांच साल की बेटी के साथ मायके में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हाथरस निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। वे दहेज के लिए उसको ताने देते थे। इस बीच पति उसे पुणे ले गया। बाद में गुड़गांव ले आया। उसके एक बेटी पैदा हुई। इस पर भी ससुराली ताने मारने लगे।
विज्ञापन
खर्चीली बहू से परेशान सास ने परामर्श केंद्र में लगाई गुहार, कहा- घर में नहीं बनाती खाना, बाहर से मंगाती है
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पति ने भी मारपीट शुरू कर दी। लॉकडाउन में पति ने ऑनलाइन पढ़ने के लिए चचेरी बहन को मोबाइल गिफ्ट किया था। इसके बाद वह चोरी छिपे बात करने लगा। बाद में उसे भगाकर ले गया। इस बारे में चाचा-चाची को भी जानकारी है, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
पीड़ित महिला ने पांच महीने पहले पति को अपनी चचेरी बहन के साथ गुड़गांव के फ्लैट में एक साथ रहते हुए पकड़ लिया। इस पर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद अब पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में परिवार परामर्श केंद्र को काउंसिलिंग के निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता अपने मायके में रहने का मजबूर है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।