फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife became a call girl: left house after a fight spent that dark night in a hotel

पत्नी बनी कॉल गर्ल: झगड़े के बाद छोड़ गई घर, होटल में गुजारी वो काली रात...दे गई जीवनभर का दर्द; हुआ ऐसा हश्र

Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
सार

पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने घर छोड़ दिया। इसके बाद वो एक होटल में ठहरी। लेकिन होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इतना ही नहीं उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया गया। 
 

विज्ञापन
Wife became a call girl: left house after a fight spent that dark night in a hotel
कॉल गर्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पति से विवाद के बाद ताजगंज के एक होटल में टूंडला से आकर ठहरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन देह व्यापार कराया गया। आरोप होटल संचालक, उसके दो साझीदारों और दो ग्राहकों पर है। टूंडला थाने में जीरो एफआईआर के बाद मामले में अब ताजगंज में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

पीड़ित महिला टूंडला क्षेत्र की है। उन्होंने दर्ज कराए केस में बताया कि कुछ महीने पहले पति से झगड़ा हो गया था। इससे वह आगरा आई थीं। फतेहाबाद रोड स्थित बिना नाम वाले एक होटल में ठहरी थीं। आरोप है कि होटल संचालक अनिल यादव, साझीदार रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस दाैरान वीडियो भी बना लिए।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस ने ये क्या कर दिया...युवक की जबरन करा दी दूसरी शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान




 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। जबरन देह व्यापार कराया। इसके लिए होटल में बंधक बनाकर रखा जाता था। ग्राहक के रूप में आए आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल संचालक अपने घर ले गया, जहां तीन महीने तक बंधक बनाया। पत्नी की तरह रखने लगा। 9 अक्तूबर को घर में कोई नहीं था। इससे वह घर से भाग निकली। कुबेरपुर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। थाना टूंडला पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस कर रही साक्ष्य संकलन
सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टूंडला, फिरोजाबाद निवासी महिला ने थाना टूंडला में शिकायत की थी। इस पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। घटनास्थल थाना ताजगंज से जुड़ा था। इस पर मुकदमा ट्रांसफर किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित महिला अभी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed