{"_id":"6760eca890f18c0b040a2fde","slug":"up-police-forced-a-young-man-to-marry-for-second-time-you-will-be-shocked-to-know-the-reason-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी पुलिस ने ये क्या कर दिया...युवक की जबरन करा दी दूसरी शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी पुलिस ने ये क्या कर दिया...युवक की जबरन करा दी दूसरी शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 17 Dec 2024 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:44 AM IST
सार
पहली पत्नी से तलाक के बिना दूसरी शादी करना कानून के मुताबिक अपराध है, तो वहीं कासगंज में पुलिस ने युवक की पहली पत्नी और बेटी के होते हुए भी दूसरी शादी करा दी। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दूसरी शादी सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहब, पुलिस ने मेरी जबरन दूसरी शादी करा दी। नाराज होकर पहली पत्नी पांच साल की बेटी के साथ मायके चली गई है। अब वह आत्महत्या की धमकी दे रही है... मैं क्या करूं। बेबस और लाचार एक युवक सोमवार को अपनी आपबीती लेकर पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और सोरों कोतवाली पुलिस की शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को साैंप दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक शहर के ही एक मोहल्ले में रहता है और पहले से शादीशुदा है। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी भी है। वह गुरुग्राम (हरियाणा) में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके साथ कासगंज की रहने वाली एक युवती भी नौकरी करती थी। युवती के पिता का वर्ष 2024 में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप के मुताबिक, युवती की मां उसे प्रताड़ित करती है। युवती को हिस्टीरिया के दौरे पड़ते हैं। बीमारी के इलाज के लिए युवती ने मां से आर्थिक मदद मांगी लेकिन मां ने इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक ने कार्यालय के सहकर्मियों की मदद से युवती का इलाज कराया। बाद में युवती की मां ने सोरों कोतवाली पुलिस से युवक की शिकायत कर दी तो युवक को कोतवाली बुलाया गया। आरोप है कि यहां पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती युवक की शादी युवती से करा दी और फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
इससे नाराज होकर युवक की पत्नी बेटी के साथ मायके चली गई और अब आत्महत्या की धमकी दे रही है। युवक और उसके पिता परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर सोरों कोतवाली पुलिस की शिकायत की।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि युवती की मां ने सोरोंजी थाने में शिकायत दी थी कि युवक से उनकी बेटी की शादी हुई है और वह उनकी बेटी को साथ नहीं रख रहा है। इस पर पुलिस ने थाने में समझौता कराकर दोनों की फिर से शादी करा दी। बाद में युवक की पत्नी और उनके परिजन शिकायत करने आए। ऐसे में मामले की जांच सीओ सिटी को साैंप दी गई है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।