फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and sister beat up the young man who came to do the deed of marriage

Agra News: बैनामा करने आए युवक को पत्नी और बहन ने पीटा

Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wife and sister beat up the young man who came to do the deed of marriage
बैनामा करने आए युवक को पत्नी और बहन ने पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। मंगलवार को तहसील में जमीन का बैनामा करने आए युवक को पत्नी और बहन ने पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। एकत्र हुए लोगों को बताया कि शराब की लत पूरी करने के लिए वह धीरे धीरे कर जमीन बिक्री कर रहा है। युवक को पिटता देख बैनामा कराने आया व्यक्ति तहसील से भाग गया। परिजन शराबी को पीटते हुए तहसील से घर ले गए।

थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी अनीता देवी मंगलवार को ननद मुन्नी के साथ तहसील पहुंची। वहां अनीता ने देखा कि पति सुशील सिंह गांव निवासी नामजद के साथ जमीन का बैनामा करने के लिए जा रहा है। वह शराब के नशे में धुत है। ननद के साथ मिल कर महिला ने पति को रजिस्ट्री कार्यालय में घुसने से पहले ही पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों को पता चला कि युवक को पीटने वाली पत्नी और बहन है तो वह लोग दूर हट गए। महिला ने लोगों को बताया कि पति शराब के नशे में काफी जमीन कम कीमत पर बेच चुका है। उनके व परिवार के अन्य लोगों के लिए बची हुई तीन बीघा जमीन ही अब एकमात्र सहारा है। बहन मुन्नी ने बताया कि उसके भतीजे और भतीजे के भविष्य का सवाल है। अगर जमीन बेच दी तो उनके भविष्य का क्या होगा। पत्नी और बहन ने कहा कि पुलिस शराबी को जेल भेजे वहीं बैनाम कराने के लिए लाने वाले शख्स पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed