{"_id":"654fb314909464e25808b279","slug":"when-the-young-man-washing-utensils-refused-to-make-roti-the-waiter-a-resident-of-kasganj-murdered-him-kasganj-news-c-25-agr1048-320347-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बर्तन धोने वाले युवक ने रोटी बनाने से मना किया तो कासगंज का निवासी वेटर ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बर्तन धोने वाले युवक ने रोटी बनाने से मना किया तो कासगंज का निवासी वेटर ने की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी के एक ढाबे पर बर्तन धोने वाले युवक ने रोटी बनाने से मना किया तो ढाबे पर कार्यरत वेटर ने सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब मालिक ढाबे पर पहुंचा तो उसने युवक को लहूलुहान हालत में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दीपक ने बताया कि वह रामा गार्डन के पास अग्रवाल ढाबा चलाता है। उसके ढाबे पर जम्मू का रहने वाला दर्शन लाल बर्तन धोने का काम करता था और यूपी के कासगंज का निवासी करण वेटर था। दोनों ही रात को ढाबे पर रहते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की सुबह जब वह अपने ढाबे पर आया तो उसने देखा कि दर्शन लाल लहूलुहान हालत में तख्त पर पड़ा हुआ है और करण फरार है। इस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि नौ नवंबर की रात को उसने दर्शन लाल के साथ बैठकर ढाबे पर शराब पी थी। शराब पीने के बाद उसने दर्शन लाल को रोटी बनाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर करण ने दर्शन लाल के सिर पर चूल्हे वाली भट्टी से और लकड़ी से वार किया और वहां से भाग गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए वह अपने गांव जा रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन