फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat purchase rigging should be investigated

गेहूं खरीद धांधली की कराई जाए जांच

Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase rigging should be investigated
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में मई और जून महीने में गेहूं खरीद में की गई धांधली की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारी और किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि मई और जून 2021 में गेहूं खरीद में जिले भर के खरीद केंद्रों पर की गई धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 12 अक्तूबर की रात को किशनी क्षेत्र में खाद की बोरी निजी स्थान पर उतारने के मामले में कृषि अधिकारी को जिले से हटाकर उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत किशनी क्षेत्र में आवास आवंटन में हुई धांधली की जांच कराई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। किसानों का कर्जा माफ किया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। इस मौके पर शीलेष कुमार, ममता यादव, उमेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed