Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weddings galore on Devotthan; hundreds of couples tie the knot

Agra News: देवोत्थान पर शादियों की रही धूम, विवाह बंधन में बंधे सैकड़ों युगल

Sat, 21 Nov 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Weddings galore on Devotthan; hundreds of couples tie the knot
बटेश्वर मे परमार्थ धाम मे सामूहिक विवाह पर जोड़ो को आशीर्वाद देते गण मान्य लोग
आगरा। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दी। सैंया, बटेश्वर, फतेहपुर सीकरी और शमसाबाद में विवाह व सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम रही, वहीं दूसरी ओर त्योहारी भीड़ और अतिक्रमण के चलते अकोला बाजार में लोगों को जाम की परेशानी से भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बटेश्वर
स्थित परमार्थ धाम में शुक्रवार को भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। परमार्थ धाम के अध्यक्ष ब्रजेश शास्त्री, आचार्य हरिशंकर शर्मा और राकेश पाराशर ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुशवाह, प्रबंधक ब्रजेश कुशवाह, महामंत्री दिनेश चंद्र, सचिव रवि राठौड़, मीडिया प्रभारी सचिन उपस्थित रहे। फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन

कस्बे के आरएसएस ग्राउंड पर शांतनु सेवा फाउंडेशन समिति की ओर से 12 कन्याओं की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कराई गई। सुबह 11 बजे बगीची मटोली राम से बरात रवाना होकर हनुमानजी की बड़ी बगीची पहुंची। यहां वर एवं वधुओं ने सात फेरे लिए। आचार्य राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में अन्य आचार्यों, भाजपा नेता यशपाल चौधरी, पूर्व चेयरमैन त्रिलोकचंद मित्तल, भाजपा नेत्री पूनम राजमल अग्रवाल, फाउंडेशन के शांतनु अग्रवाल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। संचालन विपिन अग्रवाल एवं अनुज मित्तल ने किया। आयोजन में डॉ राजकुमार मंगल, राम अवतार जायसवाल, राजेंद्र प्रजापति, पप्पू औलैडा, चौधरी चंद्रवीर, मिथुन राजपूत, हरिओम मंगल, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे। सैंया में देवोत्थान पर शादियों की धूम रही। क्षेत्र के सभी मैरिज होम फुल हो गए। दर्जनों युगल विवाह के सूत्र में बंधे। शमसाबाद में श्रीनाथजी सेवा संस्थान की ओर से सर्व समाज की 30 बेटियों की शादी धूमधाम से कराई गई। 30 दूल्हों की बरात फतेहाबाद रोड गुरुकुल स्कूल से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। नव विवाहित जोड़ों ने ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दाैरान संस्थान के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, राजू टाइगर, पवन अग्रवाल, लक्ष्मी देवी राठौर, कुलदीप पाठक, ईश्वरी शरण अग्रवाल, राम भजन, अजय रामपुरिया डॉक्टर सत्येंद्र नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकोला बाजार में लगा भीषण जाम
अकोला। देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार शाम को अकोला बाजार में काफी लंबा जाम लग गया। स्थानीय ग्रामीण रामवीर सिंह, शिवराम सिंह ने बताया पुलिस चौकी से लेकर मिनी स्टेडियम तक कई बार वाहनों की लंबी कतार लगती रहीं। उल्टे-सीधे खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण हालात बेकाबू हो गए। जाम में फंसे लोग काफी परेशान हो गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article