{"_id":"5fe9a64b8ebc3ec14b28b5ff","slug":"wedding-time-family-told-job-in-police-constble-after-married-home-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही बताकर की युवक की शादी, निकला होमगार्ड, मायके में रहने को मजबूर पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही बताकर की युवक की शादी, निकला होमगार्ड, मायके में रहने को मजबूर पीड़िता
Tue, 29 Dec 2020 08:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Dec 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर के युवक ने खुद को पुलिस विभाग में सिपाही बताकर सिकंदरा की युवती से शादी कर ली। बाद में वह होमगार्ड निकला। शादी से पहले बोले गए झूठ के बारे में बोलने पर ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे, मारपीट कर दी। पीड़िता अब मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
थाना सिकंदरा क्षेत्र की युवती की शादी जून में भरतपुर के युवक से हुई थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि लड़के ने खुद को राजस्थान पुलिस में सिपाही बताया। शादी के कुछ महीने बाद ही पता चला कि युवक होमगार्ड है। इस बारे में बात करने पर पति से झगड़ा हो गया। बाद में ससुराल के लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांगने लगे। दस अगस्त को पति और ससुरालवालों ने उसे कमरे में बंद करके पीटा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि थाना सिकंदरा में शिकायत की है। फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें- सॉल्वर गैंग के सरगना ने ठगी की कमाई से खरीदी स्कार्पियो, ठहरता था पांच सितारा होटल में
विज्ञापन
पुलिस ने जोड़ दी टूटे रिश्तों की डोर
पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामलों में समझौता हो गया। इन मामलों में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी पर विवाद हो गया था। पत्नी पति से अलग हो गई थी। पुलिस और काउंसलर्स ने काउंसिलिंग के बाद समझौता करा दिया।
सुल्तानगंज पुलिया की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि ससुराली दहेज मांगते हैं। पति ने दहेज मांगने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। दोनों के परिवार के लोगों को बैठाकर समझौता कराया गया। इसी तरह आलमगंज, सैंया और धनौली की पीड़िताओं ने दहेज की शिकायत की। पुलिस ने सुनवाई के बाद समझौता करा दिया। इसके अलावा खंदारी के व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पत्नी से जान का खतरा है। वह झूठे मुकदमे में फंसा रही है। इस पर पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग की। इसके बाद समझौता हो गया।