फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wedding got broken due to the groom's act bride's family gave list of all expenses so baraatis started sweati

UP: दूल्हे की हरकत से टूट गई शादी, दुल्हन के घरवालों ने थमाई पूरे खर्चे की लिस्ट...तो छूट गए बरातियों के पसीने

Sat, 05 Jul 2025 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 01:13 PM IST
सार

जयमाला के बाद दावत खाते समय दूल्हा भड़क गया। उसके द्वारा दुल्हन पक्ष के लोगों पर हाथ उठा दिया गया। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। 
 

विज्ञापन
wedding got broken due to the groom's act bride's family gave list of all expenses so baraatis started sweati
थाने में बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाला के बाद दावत खाने जब बराती जा रहे थे, तो दूल्हा किसी बात पर भड़क गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। मामले थाने पहुंचा, जहां पुलिस के सामने समझौते की बात हुई, तो दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए पूरे खर्चे की लिस्ट थमा दी। ये लिस्ट देखकर दूल्हे के घरवालों के साथ बरातियों के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन



 

मामला मैनपुरी के किशनी का है। यहां बीती रात बरात आई थी। धूमधाम से सभी रस्में हुईं। जयमाला के बाद जब बराती दावत के लिए जा रहे थे, तब दूल्हा खाने को देखकर भड़क गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर हाथ उठा दिया। फिर क्या था सभी लोग एकजुट हो गए। विवाद बढ़ता देख दुल्हन आ गई और उसने शादी करने से मना कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: बला की खूबसूरत महिला का गंदा कारनामा...चेहरे की मासूमियत में फंसा युवक, शादी के चक्कर में गवां बैठा रकम


 
विज्ञापन

दुल्हन के मना करते ही दूल्हा पक्ष भी शादी तोड़ने पर राजी हो गया। इस दौरान पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। यहां पर समझौत की बात आई, तो दुल्हन के पिता ने शादी पर हुए खर्चे की पूरी लिस्ट दूल्हे के पिता को थमा दी। इस लिस्ट में किस रिश्तेदार को कितने रुपये की भेंट दी। दहेज में क्या क्या सामान दिया। इसके अलावा दावत में कितना खर्चा हुआ, ये भी लिखा हुआ था। 

ये भी पढ़ें -   UP: देवर की शादी से नाराज थी वो...दुल्हन के आने से पहले भाभी ने उठाया ऐसा कदम, मच गई चीत्कार
 
विज्ञापन

दुल्हन के पिता द्वारा दी गई खर्चे की लिस्ट देखकर दूल्हे और उसके पिता भी चकरा गए। दुल्हन के पिता ने साफ शब्दों में कहा कि खर्चा तो पूरा देना पड़ेगा, राजीनामा  तभी होगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बात करने में जुटी हुई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed