फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devar went to take the bride bhabhi funeral procession was taken out

UP: देवर की शादी से नाराज थी वो...दुल्हन के आने से पहले भाभी ने उठाया ऐसा कदम, मच गई चीत्कार

Sat, 05 Jul 2025 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

देवर की बारात लौटने से पहले घर से भाभी की अर्थी उठी। भाभी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
Devar went to take the bride bhabhi funeral procession was taken out
मैनपुरी की घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की कुसमरा चौकी के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया। शुक्रवार शाम महिला के देवर की बरात गई थी। शनिवार सुबह घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इससे पहले घर के दूसरे माले पर महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा ये भी है कि महिला के प्रेम प्रसंग उसके देवर के साथ थे। वह देवर की शादी से नाखुश थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन




 

पुलिस को गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार में खुशी का माहौल था। महिला के देवर की बरात कासगंज गई हुई थी। कुछ बराती रात में ही लौट आए थे। घर में नई बहू के स्वागत की तैयारी चल रही थी। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने सुबह करीब 6 बजे, जब घर के दूसरे माले पर कोई नहीं था, उसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों ने शव लटका देखा पुलिस को सूचना दी। थाना किशनी प्रभारी ललित भाटी ने घटनास्थल का मुआयना चौकी इंचार्ज सुग्रीव सिंह के साथ किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें -   UP: बला की खूबसूरत महिला का गंदा कारनामा...चेहरे की मासूमियत में फंसा युवक, शादी के चक्कर में गवां बैठा रकम


 
विज्ञापन

हत्या के आरोप और प्रेम प्रसंग की अटकलें
मृतका के पिता ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस के समक्ष दबी जुबान में कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि देवर और भाभी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी ने देवर पर शादी न करने का दबाव डाला था, लेकिन उसने बात नहीं मानी और शादी कर ली।

इसके अलावा महिला के कुछ आभूषण देवर के चढ़ावे में भेजे गए थे, जिसे घटना का एक कारण माना जा रहा है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed