फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was cheated of Rs 2 lakh on the pretext of getting him married

UP: बला की खूबसूरत महिला का गंदा कारनामा...चेहरे की मासूमियत में फंसा युवक, शादी के चक्कर में गवां बैठा रकम

Sat, 05 Jul 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
young man was cheated of Rs 2 lakh on the pretext of getting him married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेहद ही खूबसूरत महिला को दिखाकर युवक को उसके साथ शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया गया। कार में बैठकर बातचीत हुई। इसके बाद युवक को बातों में उलझा लिया गया। बहाने से उससे दो लाख रुपये लिए। इसके बाद महिला और उसका साथी फरार हो गया। पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखे की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन




 

आठ दिन पहले हुई थी शादी की बात 
 घोरिरा, थाना लहर, भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी दीपेंद्र गुर्जर ने अपने छोटे भाई शिवराज की शादी के लिए आरती नाम की महिला से आठ दिन पहले बात की थी। उसने उन्हें 2 लाख रुपये लेकर बुलाया था। शुक्रवार को वह अपने साथी ऊदल और चालक के साथ रामबाग आए। तभी दो युवक और एक युवक आ गए। इस दौरान उसे एक युवती से मिलाया गया, जो इतनी खूबसूरत थी कि देखते ही वो शादी के लिए राजी हो गई। शादी की बात आगे बढ़ने लगी। इस दौरान पीड़ित से दो लाख रुपये ले  लिए। 

ये भी पढ़ें -  Agra Accident: रफ्तार इतनी...बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता-पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत


 
विज्ञापन

महिला बहाने से उतरी और चली गई
जिस महिला को शादी के लिए दिखाया गया, उसका नाम अंजली बताया गया। अंजलि बातचीत के दौरान अपनी बहन से बात करने की कहकर कार से उतर गई। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल भी उसने ले लिया। वो लोग इंतजार करते रहे, लेकिन अंजली नहीं आई। अन्य लोग भी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में आधी रात को बवाल...स्कूटी निकालने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव
 
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में की शिकायत
इस पूरी घटना के बाद वो समझ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed