{"_id":"5f58950e8ebc3e54d23455e3","slug":"webinar-on-trade-facilitation-measures-opportunity-in-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच वैश्विक बाजार के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत, ताजनगरी की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के बीच वैश्विक बाजार के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत, ताजनगरी की अहम भूमिका
Wed, 09 Sep 2020 02:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:13 PM IST
सार
नेशनल चैंबर के निर्यात व्यापार प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन रजत अस्थाना ने बताया कि हम पूरी दुनिया के लिए फैक्टरी बन सकते
हैं। इसके लिए हमें परिवर्तित होने की जरूरत है।
विज्ञापन
इंडस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीओ कानपुर और नेशनल चैंबर की ओर से वेब कान्फ्रेंस में वैश्विक बाजार के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि हमारे पास दुनिया की फैक्टरी बनने का अवसर है।
कान्फ्रेंस में फीओ (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन) कानपुर के सीईओ एवं महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने कहा कि आईजीएसटी के रिफंड का निर्यातकों को तुरंत भुगतान किया जाए, इस संबंध में भारत सरकार को प्रत्यावेदन भी दिया है।
एमएसएमई के निदेशक टीआर शर्मा ने बताया कि निर्यात सुविधा सेल भी एमएसएमई संस्थान आगरा में चलाया जा रहा है। यहां उद्यमी अपनी जिज्ञासाओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं। चैंबर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बाजार के लिए हमको अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि कोविड-19 की वजह से अभी हालात उतने ठीक नहीं है।

नेशनल चैंबर के निर्यात व्यापार प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन रजत अस्थाना ने बताया कि हम पूरी दुनिया के लिए फैक्टरी बन सकते हैं। इसके लिए हमें परिवर्तित होने की जरूरत है।
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कस्टम सुविधा योजनाबद्ध तरीके से चलाने की आवश्यकता बताई। आईजीएसटी, ड्राबैक भुगतान तुरंत कराने का सरकार से अनुरोध किया।
फीओ के रीजनल चेयरमैन अश्विनी कुमार, क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प वीरेंद्र कुमार, संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार अमित कुमार, फीओ के मुख्य सलाहकार वाईएस गर्ग, राजेंद्र गर्ग, योगेश जिंदल, मयंक मितल आदि मौजूद रहे। संचालन फीओ कानपुर के आलोक श्रीवास्तव ने किया।