फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Relief from Heat and Humidity as Heavy Rain Likely for Next 3 Days with Strong Winds

UP Weather: गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत

Mon, 23 Jun 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Monsoon Update UP:  गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगली तीन दिन बारिश होने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Relief from Heat and Humidity as Heavy Rain Likely for Next 3 Days with Strong Winds
यूपी में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Heavy Rain Alert UP: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिन में रविवार को धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को बारिश से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 3 दिन भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



 

मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी थी। बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई थी। रविवार को दिन में धूप निकली। उमस ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। शाम 6:30 बजे बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। तकरीबन 45 मिनट बारिश से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

ये भी पढ़ें -  UP: डीआईजी के बंगले की जमीन बेचने की ऐसी साजिश...तीन मुकदमे हुए दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हो सकी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विभाग ने 24 और 25 जून को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। इस दाैरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। उधर, बारिश की वजह से हाईवे पर कुछ जगह जलभराव हो गया।

ये भी पढ़ें -  पुलिस की संवेदनहीनता: थाने से ला मोर्चरी में रखवाया शव, 10 दिन तक सड़ती रही बुजुर्ग की लाश; Video ने खोली पोल


 
विज्ञापन

अधिकतम : 36.6
न्यूनतम : 28.2
सूर्योदय : 5:38
सूर्यास्त : 7:03
एक्यूआई : 57

ये भी पढ़ें -  हनीफ के इश्क में अंधी रीना: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिल मिटाया सुहाग, रोते बच्चों को छोड़ आशिक संग भागी

 

ताज पर चार पर्यटकों की हालत बिगड़ी
ताजमहल पर रविवार को गर्मी और उमस से चार सैलानियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। महाराष्ट्र की सुनीता रानी को पेट दर्द, सुल्तानपुर की कविता को उल्टी, दिल्ली के पंकज कुमार को चक्कर आने की समस्या रही। पश्चिमी गेट पर बिहार की महिला पर्यटक ऋतु चक्कर आने से गिर गईं। उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed