फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mother of nine children fell in love with her lover and killed her husband

हनीफ के इश्क में अंधी रीना: नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिल मिटाया सुहाग, रोते बच्चों को छोड़ आशिक संग भागी

Sun, 22 Jun 2025 07:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 07:18 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक प्रेम सम्बन्धों को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच 17 जून को मारपीट हो गई और 18 जून की रात से रतीराम गायब हो गया। 20 जून को रीना सभी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग फुर्र हो गई। 

विज्ञापन
Mother of nine children fell in love with her lover and killed her husband
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कासगंज स्थित पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में एक नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार कर पानी की कुंडी में डाल दिया और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग फुर्र हो गई। 

विज्ञापन

मजदूरी करने गया था रतीराम
घटनाक्रम के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी 50 वर्षीय रतीराम नट पुत्र बाबू राम नट अपनी पत्नी रीना व बच्चों को साथ लेकर ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने के उद्देश्य से लगभग एक हप्ता पूर्व भरगैन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को प्रेमी संग भागी मां
सूत्रों के मुताबिक प्रेम सम्बन्धों को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच 17 जून को मारपीट हो गई और 18 जून की रात से रतीराम गायब हो गया। 20 जून को रीना सभी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग फुर्र हो गई। 21 जून को कस्बे के लोगों ने सड़क किनारे एक बंद पड़े भट्टे पर बच्चों को रोते बिलखते देखा तो घटना की सूचना यूपी सौ व कोतवाली पुलिस को दी। 

विज्ञापन

भाई ने दर्ज कराया मामला
पुलिस ने रतीराम के परिजनों को खोजने का प्रयास किया और तो वहीं 21 जून को रतीराम के भाई अरविंद ने कोतवाली में रतीराम की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए रीना और उसके प्रेमी हनीफ पर रतीराम को गायब करने का आरोप भी लगाया था।

बदबू ने बताया मृतक रतीराम का पता
22 जून को लगभग 10 बजे राहगीरों व कस्बे के लोगों को बहुत अधिक बदबू आती महसूस हुई। जब बदबू बर्दाश्त से बहार हुई तो कुछ कस्बे के लोगों ने इधर उधर खोज करने की कोशिश की कि बदबू कहां से आ रही है। तभी किसी की नजर पानी की कुंडी में गई जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गये। एक व्यक्ति के पैर ऊपर दिख रहे थे और उसका सिर पानी मे डूबा हुआ था।

पुलिस ने निकाला शव
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारतीय, सीओ संतोष कुमार, कोतवाली निरीक्षक राम बकील सिंह भारी पुलिस बल और फोरेंसिक विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गहनता से निरीक्षण कर शव कुंडी से बहार निकाला। शव की पहचान रतीराम के रूप में हुई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ननिहाल वालों को सौंपे गए बच्चे
अरविंद ने रतीराम की पत्नी रीना और उसके आशिक भरगैन निवासी हनीफ को नामदर्ज करते हुए हत्या का अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने रीना के सभी बच्चों को उनकी ननिहाल के लोगों को सौप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed