{"_id":"60941be88ebc3ef1af045655","slug":"weather-of-agra-today-and-tomorrow-may-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम के रंग : बादल बरसे, फिर भी सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के रंग : बादल बरसे, फिर भी सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
सार
आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, वहीं दोपहर बाद बादल छाए और शाम सवा चार बजे बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। हालांकि चंद मिनटों की बूंदाबांदी के बाद शाम को फिर से धूप निकल आई, जिसके बाद उमस ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
मौसम: आगरा में शाम को आई आंधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही और लू के थपेड़ों के कारण आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, वहीं दोपहर बाद बादल छाए और शाम सवा चार बजे बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। हालांकि चंद मिनटों की बूंदाबांदी के बाद शाम को फिर से धूप निकल आई, जिसके बाद उमस ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बादलों की लुकाछिपी और बूंदाबांदी के आसार हैं।
गुरुवार को ताजनगरी में पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। सुबह से दोपहर तक तेज चिलचिलाती धूप निकली। लू के थपेड़ों के कारण आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा, जबकि झांसी सूबे का सबसे गर्म शहर बना रहा।
लगातार पांच दिनों से आगरा सूबे के सबसे गर्म तीन शहरों की सूची में बना हुआ है। दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी के साथ बूंदाबांदी भी हुई और तेज हवाओं से आंधी के आसार बने, लेकिन चंद मिनटों तक बूंदाबांदी के बाद हवाएं धीमी पड़ गईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी और धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम तापमान
झांसी 43.4 26.1
आगरा 41.9 26.5
बांदा 40.2 25.4
हमीरपुर 39.2 25.2
प्रयागराज 39.0 25.6
बड़ी कार्रवाईः एटा सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति, जानिए क्या था मामला