फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav Result 2021: Recommendation Of Suspension Cdo And Three officers To State Election Commission

बड़ी कार्रवाईः एटा सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति, जानिए क्या था मामला

Fri, 07 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 May 2021 12:08 AM IST
सार

भाजपा के सांसद और विधायकों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। डीएम डॉ. विभा चहल ने रिटर्निंग अधिकारी सीडीओ अजय प्रकाश और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. रामहरि को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav Result 2021: Recommendation Of Suspension Cdo And Three officers To State Election Commission
एटा की डीएम व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में मतगणना में लापरवाही को लेकर सत्ता पक्ष की चेतावनी के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति चुनाव आयोग को भेजी गई है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 पर हुई गड़बड़ी का मामला बहुत ज्यादा गरमाया। बिना पूरी गणना के सपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया। बाद में भाजपा के धरना देने के बाद अभिलेख मिलान में भाजपा प्रत्याशी विजयी निकले।
विज्ञापन

 

इसे लेकर भाजपा के सांसद और विधायकों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। डीएम डॉ. विभा चहल ने रिटर्निंग अधिकारी सीडीओ अजय प्रकाश और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. रामहरि को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

 

इनके अलावा अलीगंज ब्लॉक पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार के निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति चुनाव आयोग से की है। ये 3 मई को विजयी प्रत्याशियों को बिना प्रमाण पत्र बांटे और वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कराए बिना मतगणना स्थल छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 10 पर भाजपा से गजेंद्र पाल और सपा से साधना देवी ने चुनाव लड़ा। मतगणना के बाद जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर साधना देवी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। गजेंद्र पाल का कहना था कि रिकॉर्ड मिलान में गड़बड़ी हुई है, उनके वोट अधिक थे।

 

इसे लेकर बुधवार देरशाम जिला पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी और एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में धरना देकर बैठ गए। आधी रात तक यह धरना चला।

 

प्रशासन ने उनकी मांग मानते हुए इस वार्ड के रिकॉर्ड का दोबारा मिलान आरओ अजय प्रकाश के माध्यम से कराया तो पता लगा कि परिणाम में छह बूथों के मत शामिल ही नहीं थे। इन्हें शामिल कर भाजपा प्रत्याशी 998 मतों से जीत गए। साधना देवी का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। भाजपाइयों की मांग थी कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

वार्ड 10 का परिणाम तैयार करने में आरओ और एएआरओ की घोर लापरवाही रही है। जिसके चलते जांच कर संशोधित परिणाम जारी करना पड़ा। इन दोनों के साथ ही अलीगंज ब्लॉक के आरओ के लापरवाही बरतने पर तीनों के निलंबन की संस्तुति राज्य चुनाव आयोग को भेजी है। - डॉ. विभा चहल, डीएम

जिला पंचायत चुनाव: एटा के वार्ड-10 का परिणाम बदला, भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित, विधायकों का धरना खत्म


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed