फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Today Update In Agra News

Agra Weather: आठ डिग्री उछला पारा, सर्दी से मिली राहत, अगले पांच दिन छाएगा कोहरा

Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update In Agra News
धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

नए साल के पहले ही सप्ताह में मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिले। नए साल के आगाज पर पारा जहां दो डिग्री पर पहुंचकर कंपकंपी छुड़ा रहा था तो महज पांच दिन के अंदर ही मौसम एकदम गर्म हो गया। मंगलवार को दिन में स्वेटर और जैकेट उतर गए, पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक कोहरा छाए रहने और तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें आठ डिग्री का उछाल आ गया। इससे सर्दी से राहत मिली है। केवल आगरा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में सर्दी का प्रकोप कम हुआ है और दिन में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। 
विज्ञापन


UP Panchayat Election: यूपी के इस गांव में अमेरिका की तर्ज पर हुआ प्रधान प्रत्याशी का चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर अब तक के सीजन में सबसे गर्म रही। न केवल दिन, बल्कि रात में भी सर्दी बेहद कम रही। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन आने वाले दिनों में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह सर्दी कम रहने के आसार है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन धूप खिलने के बाद कोहरा छंट जाएगा। दिन में तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक ज्यादा रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed