फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Department Issues Heatwave Alert Tourists Fall Ill at Taj

आसमान से बरस रही आग: पारा 43 डिग्री, गर्मी से ताज पर बिगड़ी पर्यटकों की तबीयत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 17 May 2026 11:49 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 11:49 AM IST
सार

भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप से ताजमहल पर पर्यटकों की तबीयत बिगड़ रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं, माैसम विभाग ने भी आगामी दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather Department Issues Heatwave Alert Tourists Fall Ill at Taj
गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आम आदमी से पर्यटक तक सब बेहाल हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25.9 डिग्री रहा। इस वजह से दिनभर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया है। गर्मी के कारण ताजमहल देखने पहुंचे पांच पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार को ताजमहल भ्रमण के दौरान केरल से आए पर्यटक मोहम्मद रफीक और महिला पर्यटक सलमा एनएस को अत्यधिक गर्मी के कारण उल्टियां होने लगीं। वहीं, उत्तराखंड की सीमा देवी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इसके अलावा महाराष्ट्र की बेदई को तेज बुखार, जबकि केरल की ही मोहन शारिया में बेहोश होकर गिरने से घायल हो गईं। तबीयत बिगड़ने पर सभी पर्यटकों को तुरंत पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। वहां स्वास्थ्यकर्मियों ने ओआरएस का घोल और जरूरी दवाइयां दीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed