फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water supply will be stopped again from Wednesday

Agra News: बुधवार से फिर बंद होगी पानी की सप्लाई

Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be stopped again from Wednesday
आगरा। महाशिवरात्रि के चलते आईएसबीटी पर ग्रीन गैस कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का बंद कम बुधवार से फिर शुरू होगा। महाशिवरात्रि के चलते लोगों को पानी के संकट से बचने के लिए जलकल विभाग ने मरम्मत को बीच में ही रुकवा दिया था।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के लिए एक दिन के लिए फिर से सिकंदरा वाटर बॉक्स से होने वाली आपूर्ति को रोका जाएगा। कोशिश की जाएगी कि एक रात में ही पूरा काम कर परेशानी को दूर कर लिया जाए और अगली शाम को पानी की सप्लाई सुचारु की जा सके। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने कहा कि ग्रीन गैस के ठेकेदार की लापरवाही की यह दूसरी घटना है। इसके संबंध में कंपनी के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर बिना समन्वय खुदाई की अनुमति न दिए जाने के संबंध में निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed