{"_id":"616f0dfb97745452695b7a6c","slug":"water-supply-from-sikandra-waterworks-will-be-stalled-for-thursday-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आधे शहर को 36 घंटे नहीं मिलेगा पानी, आज सुबह 10 बजे से पहले ही भरकर रख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आधे शहर को 36 घंटे नहीं मिलेगा पानी, आज सुबह 10 बजे से पहले ही भरकर रख लें
Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
सार
बुधवार सुबह 10 से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक सिकंदरा वाटरवर्क्स से जलापूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान बोदला सिकंदरा रोड पर दो जगह पानी की पाइप लाइन बदलने और इंटरकनेक्शन का काम होगा।
विज्ञापन
टंकी से पानी भरते स्थानीय निवासी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स से बुधवार सुबह 10 बजे पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। गुरुवार रात 10 बजे के बाद ही आधे शहर की जनता को पानी मिल सकेगा। बोदला सिकंदरा रोड पर जलनिगम की वर्ल्ड बैंक इकाई द्वारा 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन में दो जगह इंटरकनेक्शन का काम होने के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक महेश कुमार गौतम ने बताया कि अमृत योजना के तहत आगरा पेयजल आपूर्ति फेज-3 और फेज-4 के काम के कारण 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन किया जाना है। सिकंदरा बोदला रोड पर ईंट मंडी तिराहे और बोदला चौराहे पर गुप्ता ज्वैलर्स के सामने 1200 एमएम व्यास की पीएससी की लाइन में इंटरकनेक्शन किया जाएगा। इस काम में 36 घंटे का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
सिकंदरा, बोदला, जगदीशपुरा, प्रकाश नगर, शाहगंज, रामनगर, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस, गढ़ी भदौरिया, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, लोहामंडी, रूई की मंडी, पुलिस लाइन, अर्जुन नगर क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
पानी का टैंकर मंगवाने के लिए करें फोन
जलनिगम के परियोजना प्रबंधक महेश गौतम ने बताया कि जलापूर्ति के समय पानी स्टोर कर लें। यदि इसके बाद भी जरूरत पड़े तो जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 81920-95401 पर फोन कर टैंकर मंगवाया जा सकता है।